पीपलदा: इटावा पुलिस ने कस्बे में अवैध देशी शराब के 90 पव्वों के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Feb 27, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने आज गश्त के दौरान कस्बे में पीपल्दा रोड पर एक व्यक्ति दीवाना बैरवा से अवैध देशी शराब के 90 पव्वों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण मच्या ने बताया कि गश्त के दौरान इटावा पुलिस जाप्ते ने प्लास्टिक का कट्टा लेकर जा रहे एक व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास 90 अवैध देशी शराब के पव्वे मिले।