द्वारका: द्वारका जिले में एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड ने 2750 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया
बॉर्डर पार से लगातार हो रही शराब तस्करी के मामले में जारी धड़ पकड़ अभियान के तहत एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड द्वारका की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 2750 क्वार्टर अवैध शराब का बरामद किया गया है। बरामद शराब सिर्फ हरियाणा में ही बिकने के लिए मान्य थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान महेश के रूप में की गई है, यह हरियाणा के झज्जर का रहने वाला हैं।