द्वारका: द्वारका जिले में एंटी नारकोटिक सेल ने 1944 क्वार्टर अवैध शराब के साथ 2 अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया
द्वारका जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस टीम ने 2 इंटरस्टेट शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस टीम ने 1944 क्वार्टर अवैध शराब बरामद किया है और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी को भी जप्त किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों की पहचान संदीप कुमार और उसके साथ ही करण सिंह के रूप में हुई है, यह दोनों बिंदापुर और उत्तम नगर के रहने वाले हैं।