खुशीपुर पटीहन में बाघ के हमले से युवक की मौत, ग्रामीणों को समझाकर कराया गया अंतिम संस्कार
लखीमपुर खीरी। पलिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुशीपुर पटीहन में गन्ने के खेत में बाघ के हमले से 23 वर्षीय रोहित गौतम की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। एसडीएम, सीओ, कोतवाल शिवाजी दुबे और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। पुलिस की चेतावनी और लिखित सहमति के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। बुधवार को परिजनों ने रोहित का अंतिम संस्कार कर दिया।