कोलेबिरा: टाटी पंचायत में कांग्रेस की बैठक, भाजपा पर साधा निशाना
कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के टाटी पंचायत में बुधवार शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। विधायक नमन विक्सल कोंनगाड़ी ने कहा कि कांग्रेस समाज को जोड़ने का काम करती है, जबकि भाजपा और आरएसएस बांटने की राजनीति कर रहे हैं। बैठक में सड़क, पेयजल, जनगणना 2027 और संगठन मजबूती पर चर्चा हुई।