बहराइच: बंजारी मोड़ के पास मैरिज लॉन में लगी आग, डीजे व टेंट का सामान जलने से हुआ भारी नुकसान
बहराइच-लखनऊ मार्ग स्थित विजय उत्सव मैरिज लॉन में बुधवार को कार्यक्रम पूरा हुआ। गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। एक महिला ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाया। लेकिन तब तक टेंट समेत डीजे का सामान भी जलकर राख हो गया। जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह आग लगी थी। जाच की जा रही।