बहराइच: एसपी ऑफिस स्थित परिवार परामर्श केन्द्र के बाहर विषाक्त पदार्थ खाने वाली युवती की हालत स्थिर, एसपी सिटी ने दी जानकारी
अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया कि पुलिस ऑफिस स्थित परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के दौरान परिवार परामर्श केंद्र के बाहर आकर विषाक्त पदार्थ खाने वाली युवती का उपचार बहराइच मेडिकल कॉलेज में चल रहा है जहां उसकी हालत में सुधार है और उसकी स्थिति स्थिर है।