बहराइच: पीडबल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद, निषाद संवैधानिक रथ यात्रा में हुए शामिल
गुरुवार को बहराइच पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने निषाद संवैधानिक रथ यात्रा में शिरकत की इस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह यादव पर महंत राजू दास की गई आपत्तिजनक पोस्ट पर भी प्रतिक्रिया देते हुए इसकी निंदा की। बता दें कि बहराइच पहुंचे डॉक्टर संजय निषाद ने निषाद संवैधानिक रथ यात्रा के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया।