माण्डल: सिरडीयास में 11 केवी हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से खेत की बाड़ व गेहूं की फसल जली, मौके पर पहुंची दमकल
मांडल तहसील के सिरडीयास गांव में मंगलवार को शाम करीब 4 बजे गेहूं के खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी गिर गई। इससे खेत में गेहूं की फसल व बाड़ जलने लगी ।ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग की सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया।