माण्डल: मांडल हाइवे पर अचानक आई गाय को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलटी, कार सवार 2 लोग हुए घायल
मांडल हाइवे पर सोमवार शाम करीब 4 बजे रोड पर अचानक आई गाय को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में कार में सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए भीलवाड़ा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।कार में 5 जने सवार थे।