माण्डल: जिपिया में बजरी माफियाओं ने काका-भतीजे पर भांजी लाठियां, खेत के पास से बजरी निकालने से मना करने पर हुआ विवाद
खेत के पास से बजरी निकालने से मना करने पर फसल की रखवाली करने गये काका-भतीजे पर बजरी माफियाओं ने लाठियों से हमला कर दिया। हमले में घायल काका-भतीजे को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना, मांडल थाना इलाके के जिपिया में मंगलवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।