माण्डल: चांदरास में सड़क पार कर रही 8 वर्षीय बालिका को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज जारी
बागौर थाना क्षेत्र के चांदरास में शनिवार शाम करीब 4 बजे सड़क पार कर रही एक 8 वर्षीय बालिका को एक तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया ।हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।