माण्डल: मांडल हाइवे पर ट्रक से ट्रक टकराया, आगे चल रहे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा, एक ट्रक चालक गंभीर घायल
मांडल हाइवे पर शनिवार शाम करीब 6:00 बजे आगे चल रहे एक ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा ट्रक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया । हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हाईवे एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है