चूरू: राजगढ़ रोड पर श्रमदान कर जल-पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, संत निरंकारी मंडल का प्रोजेक्ट अमृत के तहत चौथा चरण
Churu, Churu | Feb 22, 2026 चूरू के राजगढ़ रोड़ पर संत निरंकारी मंडल ने रविवार को 'प्रोजेक्ट अमृत' के चौथे चरण के तहत श्रमदान किया। यह श्रमदान निरंकारी सत्संग भवन के पास जल और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से किया गया। निरंकारी मंडल के जोनल इंचार्ज शिवभगवान बजाज ने शाम 6 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि इससे जल संरक्षण का संदेश दिया गया।