होशंगाबाद नगर: पुलिस कंट्रोल रूम में जिला स्तरीय बैठक आयोजित, वित्तीय धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए हुई चर्चा
जिले में बड़े स्तर पर संचालित हो रहे म्यूल अकाउंट्स और वित्तीय धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण थोटा के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में संचालित 20 प्रमुख बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।