मुंगेर: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार: पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद
Munger, Munger | Apr 17, 2026 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंगेर पुलिस ने गुजरात पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुजरात के साणंद से गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद पूरे बिहार में सनसनी फैल गई है और मामले को लेकर राजनीतिक व प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। गिरफ्तार आरोपी क