दरभंगा: सिविल कोर्ट, दरभंगा के न्यायाधीश ने जियाउर्रहमान हत्याकांड में पांच को दोषी करार दिया
सिविल कोर्ट, दरभंगा के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दीवाकर की कोर्ट ने शुक्रवार को जियाउर्रहमान के हत्या मामले में पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। एपीपी रेणु झा ने बताया कि कोर्ट ने सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन निवासी मो. जावेद, मो. फिरोज, मो. शहाबुद्दीन ऊर्फ डब्लू, मो. छोटे और मो. वारिस करीम को भादवि की धारा 302 और 120(बी) में दोषी करार दिया है