कोटवा: कररिया सिहोरवा से पुलिस ने 100 लीटर चोरी की डीजल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
कररिया सिहोरवा गांव से कोटवा पुलिस 100 लीटर चोरी के डीजल के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शनिवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी युवक उक्त गांव का राजन कुमार है। पुलिस युवक से डीजल खरीद का वैध कागजात मांगी ओएकिं उसके द्वारा नही दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आरोपी युवक चोरी की डीजल खरीद बिक्री करता है।