बड़नगर: लोक देवता तेजाजी महाराज की तेजा दशमी पर आस्था का सैलाब
लोक देवता एवं वीर तेजाजी महाराज की तेजा दशमी का पर्व ग्रामीण अंचलों में बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव-गांव में धार्मिक आयोजन हुए और श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज के मंदिरों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। तेजा दशमी के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में मन्नत के अनुसार निशान चढ़ाने और निशान जुलूस निकालने