कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर थाना बघौली से सम्बन्धित प्र सारित खबर के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि आज दिनांक 21.06.2026 को PTO परिवहन विभाग जनपद हरदोई द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक बस जिसमें क्षमता से अधिक सवारी भरी थी, जिसको PTO अधिकारी द्वारा सीज कर बस चालक के माध्यम से थाना बघौली लाया गया था । थाना परिसर में बस खड़ी करने को लेकर बस चालक द्वारा विरोध किया जा रहा था । उसी दौरान थाना बघौली पर नियुक्त मु0आ0 कृष्ण कुमार द्वारा बस परिचालक के साथ अभद्र व्यवहार किया गया । उपरोक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा मु0आ0 कृष्ण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर जांच आसन्न की गई है । उक्त प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट
@Uppolice @adgzonelucknow @dgpup @Igrangelucknow