सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पंचायत बेनीगंज का बड़ा अभियान
.
#हरदोई: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर पंचायत बेनीगंज में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
शनिवार, 20 जून 2026 को नगर क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर कार्रवाई की गई।
अभियान में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उन्नाव के सहायक पर्यावरण अधिकारी अमर बाजपेई, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेनीगंज सतीश चंद्र एवं नगर पंचायत टीम ने संयुक्त रूप से दुकानों की जांच की। अभियान के दौरान लगभग 600 ग्राम से अधिक प्रतिबंधित पॉलीथिन, प्लास्टिक ग्लास एवं अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई।
साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ चालान काटकर जुर्माना भी वसूला गया।
नगर पंचायत प्रशासन ने व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग बंद करें।
नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजाना के अनुसार स्वच्छ नगर–सुरक्षित पर्यावरण के तहत नगर क्षेत्र में यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज
Hardoi, Hardoi | Jun 21, 2026