शाहजहांपुर: कांवड़ियों और कॉलोनी गार्ड के बीच विवाद, सड़क पर जुटे कांवड़ियों ने अभद्रता के आरोप पर जताया विरोध
शाहजहांपुर।सोमवार शाम चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज मोहल्ले में कांवड़ियों और कॉलोनी के गार्ड के बीच विवाद हो गया। कांवड़ियों ने गार्ड पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया। विवाद के बाद कांवड़िये सड़क पर एकत्र होकर विरोध जताने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद कांवड़िये अपनी ओर आगे रवाना हो गए।