चित्तौड़गढ़: कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने स्वास्थ्य समिति की ली बैठक
जिले में बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जिला कलक्टर आलोक रंजन ने शुक्रवार को जिला परिषद के सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली और जिला चिकित्सालय सहित स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले बीमार को दी जाने वाली चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए , साथी सभी अधिकारियों से फीडबैक भी लिया।