चित्तौड़गढ़: शंभूपुरा के पास अनियंत्रित बाइक बोर्ड से टकराई बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल जिला चिकित्सालय में करवाया भर्ती
जानकारी के अनुसार देर रात्रि को मदन पिता भगवान लाल कुमावत निंबाहेड़ा निवासी मोटरसाइकिल पर सिंहपुर से अपने घर जाते समय शंभूपूरा के समीप सड़क पर रख बोर्ड से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया ,जैसे तैसे परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया और उसे निंबाहेड़ा अस्पताल ले गए ,जहां से जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया ,जहां पर उपचार जारी है।