चित्तौड़गढ़: BJP जिला कार्यालय में भाजपा सावा मंडल की हुई कार्यशाला, कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान की गतिविधियों से कराया गया अवगत
गांव चलो अभियान को लेकर जिला कार्यालय में भाजपा सावा मंडल की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान के दौरान होने वाली गतिविधियों से अवगत कराया गया। जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट ने लोकसभा चुनाव के लिए अभियान को अति महत्वपूर्ण बताया। विधानसभा के सभी 24 मंडलों में प्रवासी कार्यकर्ता 24 घंटे का प्रवास कर संपर्क अभियान चलाएंगे।