चित्तौड़गढ़: राज्य के अंतरिम बजट स्वराज संकल्प के सपने को करेगा साकार - डॉ आईएम सेठिया, चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ आई एम सेठिया ने राज्य के अंतरिम बजट को विकास एवं उन्नति का बजट करार दिया। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ सेठिया ने कहा कि निश्चित ही यह बजट सुराज संकल्प के सपने को साकार करने वाला साबित होगा। प्रदेश को सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास एवं सबका कल्याण’ को केंद्र में रखा गया है।