बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने POCSO एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस पोक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार चार बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के अजगरी का अभिमन्यु कुमार है। जिसके खिलाफ पीड़ित पक्ष द्वारा 27 जनवरी को पोक्सो के तहत स्थानीय थाना में कांड संख्या 76/26 में प्राथमिकी दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश में थी।