जमुई: विकास योजनाओं की समीक्षा में डीएम ने सख्ती दिखाई, समय पर क्रियान्वयन और जनशिकायत निपटान पर दिया जोर
Jamui, Jamui | Apr 8, 2026 जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में बुधवार 3 बजे समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में विकासात्मक एवं लोककल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और लोहिया स्वच्छता अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।