तिरंगा यात्रा के दौरान बुर्का पहने 2 युवक पकड़े, रील बनाने की बात कबूली_
वाराणसी। 15 अगस्त से पहले चल रहे "हर घर तिरंगा अभियान" के तहत निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस ने बुर्का पहने 2 युवकों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार शुरुआती पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि वो सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के मकसद से बुर्का पहनकर यात्रा में शामिल हुए थे।
फिलहाल दोनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है और उनके मकसद की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तिरंगा यात्रा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है।
निवेदक : डीडीएम न्यूज़, वाराणसी
#Varanasi #TirangaYatra #HarGharTiranga #UPPolice #VaranasiPolice #DDMNews #डीएमन्यूज़ #BreakingNews #UPNews
---
Firozabad, Firozabad | Aug 13, 2026