मोहला मानपुर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में सुबह कोहरा छाया रहा। जिसके बाद देर शाम तक अधिकांश समय मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर अधिक रहा। शनिवार दोपहर 3 बजे मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना है।