खुरई: बारधा गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी के शासकीय निवास पर 3 साल से दबंग का कब्जा था, प्रशासन ने कराया खाली
Khurai, Sagar | Dec 21, 2024 खुरई के बारधा गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र के शासकीय निवास को शनिवार को नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ खाली कराया दरअसल इस शासकीय निवास पर गांव के संजीव कुर्मी ने कब्जा कर अपने परिवार के साथ रह रहा था। कई बार नोटिस देने के बाद खाली नहीं किया तो sdm ने स्वयं जाकर खाली करने को कहा लेकिन फिर भी खाली नहीं किया तो आज पुलिस बल के साथ सख्ती से खाली कराया गया।