खुरई: शहरी थाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की 3 बाइक बरामद
Khurai, Sagar | Dec 20, 2024 खुरई की शहरी थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे बाइक चोरी मामलों का खुलासा करते हुए चोरी की 3 बाईकों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल लगातार बाइक चोरियों से शहरी थाना पुलिस की किरकिरी हो रही थी लेकिन पुलिस ने प्रयास करते हुए 18 और 19 दिसंबर को खुरई से चोरी गई दो बाइक के चोर को पकड़ा तो विदिशा से चुराई एक और बाइक उसके पास से बरामद की गई।