खुरई: SDM ने अस्पताल का निरीक्षण किया, सफाई को लेकर कर्मचारियों से नाराजगी दिखाई, कई महीनों से वेतन नहीं मिला
Khurai, Sagar | Dec 20, 2024 खुरई sdm रवीश श्रीवास्तव ने शुक्रवार दोपहर लगभग 1.00 बजे सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी वार्डो,ओपीडी,लेब, डायलिसिस रुम, दवा वितरण केंद्र, ड्रेसिंग रूम,nrc आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल में गंदगी पाए जाने से सफाई कर्मियों से दिखाई नाराजगी। सफाई कर्मियों ने कहा कि उन्हें कई महीनों से नहीं मिला वेतन, कलेक्टर रेट से आधा मिल रहा वेतन।