सांगानेर: आंधी थाना पुलिस ने कुओं और बोरिंग से ट्रांसफार्मर चोरी करने वाली गैंग के 2 बदमाशों और एक कबाड़ी को पकड़ा
जयपुर ग्रामीण की आंधी थाना पुलिस ने खेतों में बने कुओं और बोरिंग में लगी केबलों के साथ ट्रांसफार्मर चोरी करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग के दो शातिर आरोपी छुट्टन और अशोक को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी निरंजन को भी चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।