बक्सर: कोषागार पदाधिकारी पर जानलेवा हमला, सहायक कोषागार पदाधिकारी समेत अज्ञात पर मामला दर्ज
Buxar, Buxar | Aug 26, 2025 वरीय कोषागार पदाधिकारी सुपर पासवान पर हथौड़ा से हमला करने के मामले में नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. जिसमें नाम जद के तौर पर सहायक कोषागार पदाधिकारी राजवंश कुमार सिंह के साथ ही चार पांच अज्ञात लोग शामिल है. इसको लेकर वरीय कोषाकर पदाधिकारी ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. मामला सोमवार को संध्या समय करीब 7:50 की बताई गई है.