घाटोल: चिरोला स्कूल में भामाशाहों ने बच्चों के लिए पीने के पानी की समस्या को हल करने के लिए लगाया हेडपंप और मोटर
घाटोल उपखण्ड के चिरोला राजकीय उच्च प्राथमिक स्कुल में भीषण गर्मी बच्चों के लिए पिने के पानी की समस्या थी। शनिवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार इस समस्या को दूर करने को लेकर भामाशाह रमेश पाटीदार एवं उनकी माता धुली देवी भाई दिनेश पाटीदार,प्रशासक हजनादेवी एवं समाजसेवी देवीलाल चरपोटा और एसएमसी अध्यक्ष रणछोड़ चरपोटा ने सहयोग कर हेडपंप खुदवाकर, मोटर लगाई गई।