बांदा:-गनर से धक्का-मुक्की कर गाली -गलौज करने वाला आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार
कालूकुआं चौराहे के पास गनर सुरक्षा में तैनात आरक्षी से गाड़ी हटाने को लेकर विवाद और धक्का-मुक्की कर गाली -गलौज
मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी अभिषेक उर्फ अभि को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक,9 सितंबर की शाम आरक्षी संदेश शर्मा से विवाद कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई थी।
आरक्षी की तहरीर पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 सितंबर को आरोपी अभिषेक उर्फ अभि निवासी खुरहंड थाना गिरवां को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया
Banda, Banda | Sep 11, 2026