दतिया नगर: पुलिस अधीक्षक द्वारा कंट्रोल रूम में भांडेर अनुभाग की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित
पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा भांडेर अनुभाग की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे, एसडीओपी भांडेर पूनम चंद्र यादव सहित अनुभाग के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान गुंडा-बदमाशों एवं बाउंडओवर की कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए.