कटनी नगर: कटनी: अवैध वाहनों पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध चल रहीं दो यात्री बसें और एक स्कूल बस जब्त
कटनी जिले में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत जिले के विभिन्न मार्गों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) संतोष पाल ने 3 बसों को जप्त कर कार्यवाही की