प्रयागराज: शिक्षा निदेशालय में लगी भीषण आग, हजारों फाइलें जलकर हुईं राख, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
प्रयागराज के शिक्षा निदेशालय में आज रविवार को सुबह करीब 8:30 बजे के आसपास भीषण आग लग गई।आग लगने से हजारों फाइलें जल का राख हो गई।घटना की सूचना पर पुलिस तथा फायर की टीम पहुंची है।फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाने की मशक्कत की जा रही है,जबकि शिक्षा निदेशालय के अवसर भी मौके पर पहुंचे हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।