प्रयागराज: टेलीग्राम चैनल के माध्यम से हुई ठगी, युवक ने नैनी थाने में की शिकायत
नैनी थाना क्षेत्र के गंगोत्री नगर निवासी विश्वजीत सिंह ने टेलीग्राम चैनल के माध्यम से साइबर ठगी का शिकार होने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें टेलीग्राम पर नौकरी और प्रमोशन कार्य के नाम पर संपर्क किया और पहले एडवांस राशि जमा की बात कही। पीड़ित 2,87,232 रुपये ठगी का शिकार होने के बाद शनिवार लगभग 05 बजे मामला दर्ज कराया।