प्रयागराज: शौच के लिए गई छात्रा के साथ हुई छेड़खानी, शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई एक छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। पीड़िता की मां ने स्थानीय पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने उनकी पुत्री के साथ अश्लील हरकतें कीं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।शनिवार लगभग 05 बजे मामला आया सामने।