फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने दबंग पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
फरीदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने दबंग पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि दबंग ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की लेकिन थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के लिए निर्देशित किया है।