पानसेमल: रामा फलिया के बोरिंग से निकला लाल-काला पानी, किसान चिंतित, ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान
पानसेमल के रामा फलिया में बोरिंग से हल्का लाल और काले रंग का पानी निकलने से किसानो को चिंता सता रही हैं। तहसील की ग्राम पंचायत बालझिरी पंचायत के अंतर्गत आने वाले रामा फलिया निवासी मुकेश हलवदार डावर ने बताया कि उनके खेत सहित आसपास के खेतों में करीब 1 वर्ष से ट्यूबवेल से ऐसा पानी निकल रहा है,इस बात से उन्होंने अधिकारियों को भी अवगत कराया है।