समोसे-बेड़ई के साथ मिली मरी छिपकली! सिहोनिया की मिठाई दुकान में नाश्ते की सब्जी में निकली छिपकली
सिहोनिया। नाश्ते के दौरान सब्जी में मरी हुई छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत सिहोनिया थाने में की, जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने अंबिका मिष्ठान भंडार से 5 समोसे और 5 बेड़ई लेकर थाने के पास नाश्ता किया। नाश्ता करते समय जब सब्जी लगभग खत्म हो गई, तभी दोने में मरी हुई छिपकली दिखाई दी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मामले की जानकारी मिलने पर फूड विभाग के अधिकारी अनिल परिहार मौके पर पहुंचे। टीम ने दुकान से खाद्य सामग्री के नमूने लिए हैं। अधिकारी ने नमूनों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
#मुरैना #morena #सिहोनिया #FoodDepartment #FoodComplaint #FoodInspection #FoodSafetyAlert #Morena