अलीराजपुर: मां तुझे प्रणाम योजना में 57 बालक-बालिकाओं का चयन, अंतरराष्ट्रीय यात्रा का मौका
आलीराजपुर जिले की मां तुझे प्रणाम योजना के तहत 57 बालक-बालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय अनुभव यात्रा के लिए चुना गया है। 62 आवेदनों में से 57 को नियमों के मुताबिक चयनित किया गया, बाकी के दस्तावेज जांच के बाद अगली कार्रवाई होगी। योजना का मकसद युवाओं को विदेश के महत्वपूर्ण स्थलों का अनुभव देना है।