जयसिंहनगर: टेटका मोड़ पर बस ने ऑटो को टक्कर मारी, ऑटो में सवार लोग घायल
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टेटका मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर 2 बजे लगभग बस ने ऑटो को टक्कर मार देने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि अजय बस सर्विस की बस के चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए ऑटो को टक्कर मार दिया, जिससे ऑटो में सवार कई लोग घायल वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया गया है।