जयसिंहनगर: सरवाही में कुएं में गिरने से युवती की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवाही में कुएं में गिरने से युवती के मौत हो जाने का मामला रविवार की दोपहर 12 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूचना प्राप्त हुई कि एक युवती जो कि कुएं में गिर गई है और उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके स्थल पर पहुंचकर शव को कुएं से निकलवाकर अग्रिम कार्रवाई की है।