जयसिंहनगर: ग्राम पंचायत विनैंका में कलेक्टर के निर्देश पर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन
जिले के जयसिंहनगर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत विनैंका में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे लगभग मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से आमजनता को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र भरवाए गए और पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया।