जयसिंहनगर: बंधा बाजार के समीप से बाइक हुई चोरी, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधा बाजार के पास से बाइक चोरी हो जाने का मामला गुरुवर की दोपहर 3 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी रामगोपाल साहू निवासी गिरुईबड़ी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि अज्ञात चोर द्वारा उसकी बाइक बंधा बाजार के पास से चोरी कर लिया गया है।